बाइक पर बैठा कर उठाकर ले जाने का आरोप जमकर की मारपीट, प्रधान सहित पांच पर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत ,पुलिस का हस्तक्षेप के बाद चंगुल से छूटा पीड़ित

इंस्टाग्राम पर प्रधान सी गली बनवाओ की लगाई स्टोरी ,प्रधान और गुर्गों ने पीटा

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के ससुतिया जगदीश गांव के रहने वाले एक युवक को इंस्टाग्राम पर प्रधान जी गली बनवाओ की स्टोरी लगाना भारी पड़ गया घायल युवक का आरोप है कि प्रधान सहित पांच गुर्गों ने उसके साथ मारपीट की बाइक पर बैठाकर उठाकर ले गए नर्सरी में ले जाकर लाठी डंडों से पीटा ।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक चंगुल से छूटा है।पीड़ित ने अलीगंज कोतवाली पहुंच कर प्रधान सहित पांच के विरुद्ध लिखिए शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई ।युवक को सिर शरीर पर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक आकाश पुत्र सुल्तान उम्र 21 वर्ष ई रिक्शा चालक है ।बुधवार प्रातः साढ़े आठ बजे वह कायमगंज रोड की ओर से अलीगंज कस्बा बाजार ई रिक्शा लेकर आ रहा था।तभी कुछ लोगों ने ई रिक्शा घेर लिया युवक को मारा पीटा और बाइक पर उठाकर ले गए आरोप है कि प्रधान सहित उसके गुर्गों ने जमकर मारा पीटा।घायल ने अलीगंज कोतवाली में दिलीप पुत्र प्रेम सिंह ,जितेंद्र पुत्र हरिसिंह,जुगेंद्र पुत्र हरिसिंह,प्रवेश पुत्र नरेश,ऋषि प्रधान निवासी टपुआपर मारपीट करने का गम्भीर आरोप लगाया है।

घायल ने आकाश ने बताया को पुराना विवाद है उसने कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर प्रधान जी गली बनवाओ स्टोरी लगाई थी तभी से ये लोग रंजिश मानने लगे ।आज मैं ई रिक्शा लेकर बाजार आया तो प्रधान के भाइयों के घेर लिया मारा पीटा और बाइक पर बैठा कर उठाकर ले गए ।नर्सरी में भी मारा पीटा प्रधान ने भी मारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी घर वाले मौके पर आ गए मुझे चोट आई है लिखित शिकायत भी कर दी है

प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।