
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
एटा। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर थाना राजा का रामपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कस्बे के सराफा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बाजार में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी जांच की और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा महिलाओं को परेशान करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक सुरेंद्र गौतम, मुख्य आरक्षी चालक उमेश चंद, आरक्षी प्रियांशु गुप्ता और महिला आरक्षी स्वाती शामिल रहीं। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Leave a Reply