एटा/गिरोरा। सावन के पावन महीने में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशेष भंडारा एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कसगंज रोड स्थित मुरकटीटा माता मंदिर, गिरोरा, एटा पर आयोजित किया गया।सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों का आना शुरू हो गया था। R.A.M के कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्रसाद के दोने लेकर कतार में खड़े कांवड़ियों को भोजन, शीतल जल और शरबत वितरित किया। इस दौरान ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जिलाध्यक्ष ने कहा – सेवा ही सबसे बड़ा अधिकार है

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा, “कांवड़ सेवा महादेव की सेवा है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संकल्प सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के अधिकार के साथ-साथ धर्म और सेवा की राजनीति करना है।”

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी:

  1. अशोक कुमार पांडेय – जिलाध्यक्ष, एटा 2. दीपक ओँघट – जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा 3. अंशुल उपाध्याय – जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा 4. भरत सिंह – जिलाध्यक्ष, गौ सेवा प्रकोष्ठ 5. रितिक उपाध्याय – उपाध्यक्ष, गौ सेवा प्रकोष्ठ
    सभी पदाधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।