
सकीट/एटा। जनपद एटा के विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान सकीट क्षेत्र के ताराचंद्र महाविद्यालय के तीन शिक्षकों को भी सम्मानित करते हुए कैशलेस कार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अम्बरीष यादव, प्रवक्ता डॉ. अनिल यादव तथा डॉ. अमरनाथ को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्ड वितरित किए गए। शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिलने और सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह योजना शिक्षकों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शिक्षकों को आवश्यकता पड़ने पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
शिक्षकों के सम्मानित होने पर आशुतोष यादव, राहुल कुमार, अभिषेक यादव, डॉ. राधा कृष्ण, डॉ. विमल कुमार यादव, रिंकू सिंह, प्रदीप कुमार, आरती, पूनम, कृष्ण द्विवेदी, श्याम वार्ष्णेय, शैलेश वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, विपेंद्र कुमार, विशाल कुमार, अंसार अहमद, संग्राम सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply