जंतर मंतर प्रोटेस्ट,राम मंदिर चंदा चोरी,पप्पू यादव,राहुल गांधी पर हुई एफ आई आर मुद्दों पर दिया बयान
एटा। यू जी सी का विरोध कर इस्तीफा देने वाले पी सी एस अधिकारी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री आज एटा पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया है।इस दौरान उन्होंने कहा यूजीसी रेगुलेशन वर्ष 2026 के विरोध में 26 जनवरी वर्ष 2026 को मैंने स्तीफा दिया था।इसी के बाद राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन किया गया है।2027 के चुनाव से पहले पहले राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जन जन तक गली मोहल्ले वार्ड तक पहुंच जायेगा और बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने वर्ष 2027 में चुनाव में अकेले या गठबन्धन के साथ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि ये एक रणनीतिक निर्णय होता है इसमें कोई जल्दबाज़ी नही की जाती लेकिन उन्होंने कहा कि कई सीटों पर वह प्रभावी और निर्णायक भूमिका में है उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि समान विचार धारा के लोग जो कि एक दूसरे की मदद करके सीटों की संख्या बढ़ा सकते है तो गठबन्धन करने में कोई गुरेज नहीं है।दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन और लाठी चार्ज के मुद्दे पर बताया कि किसी भी बच्चे पर लाठी चार्ज करना उचित नहीं है।जिस तरीके से सरकार की प्रायोजित पुलिस थी ।पुलिस की कस्टडी में एक ट्रक था सीज ट्रक में पत्थर भरकर पहुंचाया गया और साज़िश के तहत पत्थर भरकर पहुंचाए गए।केंद्र सरकार और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत दिखाई देती है।प्रदर्शन कारी बच्चों के प्रदर्शन को विदेशी लोगों द्वारा संचालित बताया गया विदेशी फंडिंग से जुड़ा बताया गया ।प्रदर्शन कारी बच्चे आंदोलन को राष्ट्रवाद से जोड़ना चाहते थे।इनकी साजिश विफल हो गई विद्रोह के चलते कैबिनेट मंत्री को स्तीफा देना पड़ा।राहुल गाँधी और पप्पू यादव पर एफ आई आर के मामले में उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल को और सत्ताधारी पार्टी को सबसे ज्यादा भगवा और सनातन का अपमान करने वाली पार्टी कोई है तो सत्ताधारी पार्टी है क्योंकि उन्होंने बजरंग बली का रूप धारण कर ।छोटे बच्चों चोटी पकड़ कर घसीटा गया है इनको ज्ञान देने की आवश्यकता है।जौहर यूनिवर्सिटी के कमरों को तोड़ने के नोटिस दिये जाने के निर्देश पर कमिश्नर के फैसले का का उन्होंने स्वागत किया ।उन्होंने कहा को किसी भी यूनिवर्सिटी को तोड़ने से सभी वर्गों और समुदाय और सभी जातियों के लोगों का नुकसान होता है ऐसे में अन्य हक निकलना चाहिए ।दिल्ली प्रदर्शन के बाद भाजपा के बैकफुट आने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इन्होंने जिस तरीके से बच्चों को पीटा विद्रोह हुआ जिसके चलते भाजपा को पीछे हटना पड़ा है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अलंकार अग्निहोत्री का जमकर स्वागत किया है फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक पांडे,रवि गुप्ता,नितिन वशिष्ठ, ओम कृष्ण दुवे,अमन श्रीवास्तव,ऋतिक उपाध्याय,अरुण उपाध्याय,विनय कांत उपाध्याय,मौजूद रहे हैं।
Leave a Reply