भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज किसान घाट, नई दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) द्वारा आयोजित की जा रही विशाल महापंचायत से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
संगठन के मंडल अध्यक्ष श्री पवन यादव को आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना होते समय उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बलराज भाटी जी के आह्वान पर आज 21 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे किसान घाट पर महापंचायत का आयोजन किया गया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय किसानों के हितों, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी के विरोध में राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय से किसान घाट तक कूच का कार्यक्रम तय था।
इसी कूच में शामिल होने के लिए मंडल अध्यक्ष पवन यादव अपने क्षेत्र के किसान साथियों के साथ दिल्ली के लिए निकल रहे थे, तभी स्थानीय पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
इस घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने दिल्ली जा रहे थे।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने प्रशासन से मंडल अध्यक्ष पवन यादव को तत्काल रिहा करने और किसानों को शांतिपूर्ण महापंचायत करने की अनुमति देने की मांग की है। वहीं संगठन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद किसान घाट पर महापंचायत पूर्व निर्धारित समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी जी के नेतृत्व में होगी।
“हमारा आंदोलन अनुशासित और शांतिपूर्ण है। हम अपने हक की लड़ाई लड़ने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमारे मंडल अध्यक्ष को घर में ही रोक दिया। इससे किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है,” संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया।

हाउस अरेस्ट के समय पवन कुमार यादव मंडल अध्यक्ष अलीगढ़,
प्रशांत यादव,बॉबी यादव,अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply