
अवागढ़ (एटा)। विकासखंड अवागढ़ के ग्राम जरानी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आई-कार्ड, टाई, बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी पी.एस. आनंद तथा डीसी एमडीएम अमित चौहान ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आई-कार्ड, टाई एवं बेल्ट वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने तथा छात्रों के प्रति समर्पित सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक दुष्यंत प्रताप सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र पाल सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह, विपेंद्र कुमार, सोदान सिंह, कालीचरन, जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply