एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में आगरा के बहादुरपुर निवासी 24 वर्षीय सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। सचिन अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं राखी से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सचिन सोमवार शाम अपनी बाइक से गांव से एटा आ रहा था। इसी दौरान लिप्टन चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर उसे तत्काल उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।

मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।