एटा थाना जलेसर पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,925 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री इलामारन जी के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जलेसर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:40 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला सादात स्थित तालाब के पास खाली पड़े खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र सोवरन सिंह, निवासी बाबसा थाना कोतवाली देहात, हाल निवासी मोहल्ला हथौड़ा जलेसर; रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी भदऊआ कुआं (मोहल्ला हथौड़ा), जलेसर तथा मनवीर सिंह पुत्र छदामी लाल, निवासी मोहल्ला सादात, जलेसर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,925 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। मामले में थाना जलेसर में मु0अ0सं0 373/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रवीर सिंह, उपनिरीक्षक नदीम अहमद, रिजर्व कांस्टेबल पंकज कुमार, रिजर्व कांस्टेबल नईम सैफी, रिजर्व कांस्टेबल कनिष्क कुमार और रिजर्व कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।