एटा। थाना जैथरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी और लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, रस्सा, लोहे का सब्बल, हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 25 अगस्त 2026 को थाना जैथरा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा रस्सा, लोहे का सब्बल, हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप भी बरामद हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम नीबलपुरा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज, पवन उर्फ लालू पुत्र बरफ सिंह निवासी नगला दत्ता, थाना पटियाली, जनपद कासगंज तथा मोनू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छोटी जरारी, थाना जैथरा, जनपद एटा के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ थाना जैथरा में मु0अ0सं0 285/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 312/313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी मोनू का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी मोनू के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। इसमें मु0अ0सं0 196/25 धारा 115(2), 118(1), 333, 351(3), 352 बीएनएस शामिल है। इसके अलावा वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 285/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 312/313 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

यह सामान हुआ बरामद

  • तीन अवैध तमंचे व तीन जिंदा कारतूस, 315 बोर
  • एक रस्सा
  • एक लोहे का सब्बल
  • एक हथौड़ा
  • एक मैक्स पिकअप

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, कांस्टेबल संजय, रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष और रिजर्व कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।