मारहरा (एटा)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित माता मंगलाकाली मंदिर में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मंदिर कमेटी के अनुसार भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष एवं भव्य व्यवस्था की गई है। आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर माता मंगलाकाली के दर्शन एवं भंडारे में सहभागिता का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर भंडारे में शामिल होने, प्रसाद ग्रहण करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।