जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय बोले – युवाओं के सपनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

NEET सहित देश की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने मोर्चा खोल दिया।

ज्ञापन सौंपते हुए अशोक कुमार पाण्डेय ने तीखे तेवर में कहा कि “कोई किसान जमीन बेचकर तो कोई मजदूर पसीना बहाकर अपने बच्चे को पढ़ाता है, लेकिन पेपर माफिया एक झटके में करोड़ों युवाओं के सपनों को रौंद देते हैं। यह सिर्फ परीक्षा में धांधली नहीं, देश के भविष्य के साथ गद्दारी है।”

उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें, पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में SIT से कराई जाए, दोषियों की संपत्ति जब्त कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाए और पेपर लीक से जान गंवाने वाले छात्रों के परिवार को 1 करोड़ की सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए।

पाण्डेय ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और घायल छात्रों के मुफ्त इलाज की भी मांग उठाई।

इस दौरान महामंत्री राजीव उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नितिन वशिष्ठ, स्नातक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पंडित, नगर अध्यक्ष शिवांशु, विद्यार्थी मोर्चा उपाध्यक्ष सूर्यांश मिश्रा, सकीट ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात शर्मा, चित्रगुप्त प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।