एटा। थाना नया गांव क्षेत्र के नगला पट्टी गांव की रहने वाली 32 वर्षीय विवाहिता की आपरेशन के बाद हुए प्रसव के दौरान तबियत बिगड़ गई डॉक्टरों ने गम्भीर अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया इलाज को ले जाते वक्त विवाहिता ने दम तोड़ दिया है।मायके पक्ष के लोग मृतिका के शव को वापस एटा लेकर आए जहां पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पी एम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है इस दौरान पिता ने प्रसव से पूर्व पति पर मारपीट करने और आए दिन प्रताणित करने का गम्भीर आरोप लगाया है पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुरबाला उम्र 32 वर्ष का विवाह चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के तहत जितेंद्र पुत्र शीशराम के साथ था आरोप है कि पूर्व में भी आए दिन मारपीट की जाती थी प्रसव से चार दिन पूर्व पति ने मारा पीटा और फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया जहां शनिवार को प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई।मायके पक्ष के लोगों कार्यवाही की मांग की है।

मृतिका के भाई विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह का फर्रुखाबाद का रहने बाला है बहन की शादी चार वर्ष पूर्व की थी पति ने प्रसव से पूर्व मारपीट की थी ।प्रसव के दौरान तबियत बिगड़ गई उपचार को ले जाते वक्त मौत हुई है।पति आए दिन मारपीट करते थे जिसकी वजह से कोई कमी आ गई और मौत हुई है।