एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपदभर में अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹32,200 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अलीगंज पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बरामद नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-177/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- जहीर अहमद पुत्र रहीश अहमद, निवासी मोहल्ला रामप्रसाद गौड़, कस्बा एवं थाना अलीगंज, जनपद एटा।
- इकरार खां पुत्र फकीरे खां, निवासी नगला अचल, थाना जसरथपुर, जनपद एटा।
- शाहरुख खान पुत्र बटेसर खान, निवासी नदराला, थाना जसरथपुर।
- शमीम पुत्र सलीम, निवासी नदराला, थाना जसरथपुर।
- अरमान पुत्र हकीम, निवासी नदराला, थाना जसरथपुर।
- शाहरुख खान पुत्र सुलेमान, निवासी नदराला, थाना जसरथपुर।
बरामदगी
- ₹32,200 नकद
- 52 ताश के पत्ते
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मनीष कुमार एवं उपनिरीक्षक पंकज मणि गौतम के नेतृत्व में कांस्टेबल मोहित तालान, अरविन्द, रोहताश तथा आरक्षी मनीष कुमार, आकाश खटाना और विनीत मावी ने अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply