
एटा। शासन की मंशानुसार आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार, 1 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिलाधिकारी अरविन्द सिंह तहसील सदर एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगे और फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देंगे।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तहसील जलेसर तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान दिवस में समय से उपस्थित रहें और प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Leave a Reply