एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूरा उर्फ जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम परौली सुहागपुर, थाना जैथरा, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना जैथरा पर मु.अ.सं. 258/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक निखिल कौशिक, कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल शेरपाल सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रिन्स कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।