
2025 से चल रहा था फरार, नयागांव पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा; मुकदमे में कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
एटा। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2025 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।
इसी क्रम में नयागांव पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 46/2025 में वांछित चल रहे आरोपी को 15 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2025 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नयागांव में धारा 191(2), 191(3), 190, 131, 109(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवीर पुत्र भंवरपाल, निवासी ग्राम परशुपुर, थाना नयागांव, जनपद एटा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपक दोहरे और उपनिरीक्षक मनिन्द्र कुमार शामिल रहे।
Leave a Reply