एटा। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपस्कर एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मान्यवर काशीराम आवासीय कॉलोनी में मापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया।शिविर के दौरान कुल 147 बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 107 बच्चों का परीक्षण एवं मापन किया गया। परीक्षण के बाद पात्र बच्चों को उपकरण प्राप्त करने के लिए पर्ची उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि चयनित बच्चों को आगामी 29 अक्टूबर को इसी स्थान पर उपस्कर एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।विभिन्न दिव्यांगताओं के बच्चों का हुआ परीक्षणशिविर में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मानसिक मंदता, सेरेब्रल पाल्सी और लोकोमोटर दिव्यांगता से संबंधित बच्चों के लिए आवश्यक उपकरणों का मापन किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों की जरूरत के अनुसार उपकरणों के लिए उनका परीक्षण किया।शिविर में कानपुर से पहुंची एलिम्को टीम के श्रवण विशेषज्ञ आनंद सिंह, पुनर्वास विशेषज्ञ चंद्रेश कुमार, पवन कुमार, डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार और पी एंड ओ टेक्नीशियन मोहन कुमार मौजूद रहे। टीम ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक उपकरणों के लिए मापन प्रक्रिया पूरी की।अधिकारियों और शिक्षकों का रहा सहयोगमापन शिविर के आयोजन में जिला समन्वयक संजय मिश्रा, स्पेशल एजुकेटर मनीष जैन, गौरव मिश्रा, शांति शाक्य, अनुपम कुमारी, मधु यादव, निधि मिश्रा, रंजना शर्मा, विजय कुमार शर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह, प्रशांत पांडे, सोमेंद्र प्रताप सिंह और संजय शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की कि जिन बच्चों को उपकरण की पर्ची प्रदान की गई है, वे निर्धारित तिथि 29 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय मान्यवर काशीराम आवासीय कॉलोनी पहुंचकर उपकरण प्राप्त करें।