विद्यालय के बाहर खड़े होकर अश्लील गाने और इशारे करने की शिकायत पर मिशन शक्ति टीम ने की त्वरित कार्रवाई
एटा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत राजा का रामपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली है। चंपा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बाहर खड़े होकर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गाने, फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से विद्यालय जाने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह छात्राएं प्रतिदिन की तरह विद्यालय जा रही थीं। आरोप है कि कॉलेज के बाहर कुछ युवक खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना की मिशन शक्ति टीम सक्रिय हुई और तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाचार्या और छात्राओं से आरोपी की पहचान भी कराई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम पुत्र झब्बूलाल निवासी गढ़िया ताजपुर तिगरा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों की तरफ से तहरीर न मिलने पर सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र गौतम ने उसके विरुद्ध थाना में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस से स्कूल खुलते समय और छुट्टी के समय पुलिस गस्त की मांग की है।
मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से मिली सफलता
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस लगातार स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई की और छात्राओं को परेशान करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन जी., अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल सुमित कुमार शर्मा और महिला आरक्षी निशा धामा शामिल रहीं।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें छात्राओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है जिसका परिणाम से आज मनचले पकड़े गए हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर है। विद्यालयों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता से अभिभावकों में भी विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने बालिकाओं और महिलाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
Leave a Reply