
एटा। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार सुबह डाक पार्सल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सेंथरी वन के पास उस समय हुआ, जब कंटेनर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओवरटेक के दौरान दूसरे वाहन द्वारा साइड दबाने की कोशिश में कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारु कराया। कंटेनर में डाक विभाग के पार्सल लदे हुए थे।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो गई।
Leave a Reply