रोती मिली नवजात मासूम बच्ची,किलकारियां सुन पहुंचे ग्रामीण,मौके पर पहुंच रही चाइल्ड केयर की टीम

एटा। जनपद एटा से मां की ममता को शर्मशार कर देने बाला मामला सामने आया है।जहां तालाब किनारे हाल ही जन्मी एक मासूम बच्ची को मां मरने के लिए छोड़ कर चली गई।शुक्रवार की प्रातः मासूम बच्ची रोती मिली किलकारियां और रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे ।गांव के ही अजय यादव ने मासूम बच्ची को अपने पास रख लिया है।मासूम बच्ची को कपड़े पहनाए और तिलक लगाया है।सूचना के बाद चाइल्ड केयर की टीम मौके पर पहुंच रही है।

जानकारी के अनुसार जोगपुरा गांव के बाहर तालाब किनारे हाल की ही जन्मी मासूम बच्ची पड़ी थी और रो रही थी तभी रोने की आवाज सुनाई दी ।मासूम बच्ची की रोने की आवाजें सुनकर और किलकारियां सुनकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।किसी ने मासूम की जिम्मेदारी समझने की जहमत नहीं उठाई इसी दौरान अजय यादव नाम के ग्रामीण आगे बढ़कर आये और उन्होंने बच्ची की जिम्मेदारी समझी और वह अपने घर ले गए पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है।

मामले पर थाना प्रभारी मलावन क्षत्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तालाब किनारे मासूम बच्ची मिलने की सूचना मिली है गांव के ही अजय नाम के व्यक्ति के पास है वह अपने घर ले गए है।

चाइल्ड केयर यूनिट के अधिकारी सूर्यप्रताप ने जानकारी देते हुए बताया को सूचना पर पर चाइल्ड केयर की टीम मौके पर पहुंच रही है ।मासूम बच्ची को रिकवर किया जायेगा तत्पश्चात कानूनी कार्यवाही के बाद जिम्मेदार व्यक्ति को बच्ची को सौंपा जायेगा