
एटा। निषाद पार्टी ने कश्यप-निषाद समाज को संवैधानिक सूचीबद्ध अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को अलीगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप एवं जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा “एससी आरक्षण नहीं, तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में कश्यप-निषाद समाज की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाए। नेताओं ने कहा कि शासनादेश दिनांक 31 दिसंबर 2016 के अनुसार निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, धीमर, बिंद, बाथम, तुरैहा, गोडिया, माझी और मछुआ आदि जातियों को पिछड़ा वर्ग की सूची से हटाया जा चुका है। इसके बावजूद तहसील स्तर पर इन जातियों के लोगों को अभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जो शासनादेश और अधिसूचना के विपरीत है।
प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप ने मांग की कि पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पात्र लोगों को अनुसूचित जाति की सूची के अनुसार मझवार और तुरैहा के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने विधायक से इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाने और सरकार से आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।
विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष सुखबीर सिंह कश्यप, ब्लॉक जैथरा अध्यक्ष दिनेश चंद्र कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश चंद्र कश्यप, रामवृक्ष कश्यप, राजेंद्र कश्यप, आनंद कश्यप, कल्लू कश्यप, विशाल कश्यप, कैलाश चंद्र कश्यप, सर्वेश कश्यप, प्रियांशु कश्यप, रजत कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, रामचंद्र कश्यप, रजनेश कश्यप, सोनू, गुड्डू, राजपाल, रामवीर, सोरन, बच्चन लाल, किशोर कश्यप, झब्बू लाल कश्यप, अवधेश, महावीर, भुवनेश कश्यप, वीरपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply