
एटा। थाना क्षेत्र के सावंत खेड़ा पुलिया के पास रविवार को कछला गंगा घाट से जल लेने जा रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा क्षेत्र से कछला गंगा घाट की ओर जा रहे कांवड़ियों को सावंत खेड़ा पुलिया के निकट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में आगरा निवासी नेन्हे पुत्र मंगल सिंह और सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य कांवड़िये को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, बाइक चालक को हिरासत में लेकर वसुंधरा चौकी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बाइक चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घायलों का उपचार जारी है।
Leave a Reply