एटा। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई एक पीड़िता के 8,000 रुपये उसके खाते में वापस कराए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के पर्यवेक्षण में थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को झांसे में लेकर साइबर ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप 8 हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम एवं एटा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश वर्मा, उपनिरीक्षक पंकज मणि, कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी मिलन शर्मा, जयदीप सिंह तथा महिला आरक्षी अमृता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave a Reply