हत्या के प्रयास समेत 12 गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा, न्यायालय में पेशी से पहले राजा का रामपुर पुलिस ने दबोचा

Etah। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजा का रामपुर थाना पुलिस को बुधवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने वर्ष 2013 में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ईश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम पहरैया, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ केस संख्या 1000048/2013, अपराध संख्या 46/2013 में धारा 147, 148, 149, 307, 224, 225, 332, 353, 393, 504, 506 और 336 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक उक्त मुकदमे में अभियुक्त वारंटी था और उसकी 09 सितंबर 2026 को एफटीसी-02 जनपद एटा न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को उसके मस्कन पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ईलामरन जी., अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और महिला आरक्षी अंशिका शामिल रहीं।