एटा। जनसमस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 05 सितम्बर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देंगे।

वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सदर एटा तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगे।

प्रशासन ने आमजन से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर संबंधित तहसील में पहुंचने की अपील की है।