दोपहर तक मंदिर में मौजूद था पूजा का सामान, दो घंटे बाद पहुंचे तो टूटे मिले ताले; पुलिस कर रही जांच
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। मंदिर के ताले तोड़कर चोर नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
पीड़ित राधेश्याम यादव के पुत्र सनी के अनुसार, उनके पिता रविवार रात करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करने के बाद घर चले गए थे। उस समय मंदिर में पूजा-पाठ का पूरा सामान मौजूद था। इसके करीब दो घंटे बाद रात 12 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और पूजा का अन्य सामान गायब था।
घटना के संबंध में राधेश्याम यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया कि मामले में एक दिन पहले लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मंदिर से पूजा का सामान चोरी होने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply