एटा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना राजा का रामपुर परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी आयोजक निर्धारित स्थलों पर ही पारंपरिक रूप से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह, निखिल तिवारी, देवेंद्र सिंह, नेत्रपाल, शिवरतन सिंह, सचिन कुमार, अभय प्रताप, हरीश चंद्र, राजकमल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजा का रामपुर मे हुई शांति समिति की बैठक, शान्ति एवं सौहार्द से मनाए जन्माष्टमी का महापर्व
Share
Leave a Reply