
एटा। जनपद के मत्स्य पालकों और इच्छुक लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक निदेशक मत्स्य प्रकाश चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आईसबॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना (केज स्थापना), अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति में मोती संवर्धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं की पात्रता, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेख और आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
मत्स्य विभाग ने जनपद के सभी पात्र मत्स्य पालकों एवं इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे 10 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, द्वितीय तल, एटा से संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9758590909 भी जारी किया है।
Leave a Reply