
अलीगंज-दरियावगंज बॉर्डर पर जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन, माल समेत पुलिस के सुपुर्द
एटा। अलीगंज-दरियावगंज बॉर्डर पर स्टेट टैक्स विभाग की सचल दल टीम ने जांच के दौरान पेस्टीसाइड दवाओं से लदे एक वाहन को पकड़ लिया। जांच में माल का बिल तो मिला, लेकिन आवश्यक ई-वे बिल नहीं पाया गया। इस पर टीम ने वाहन को माल समेत कोतवाली अलीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बरेली की ओर जा रहा था वाहन
बताया गया कि पेस्टीसाइड दवाओं से लदा वाहन अलीगंज से बरेली की ओर जा रहा था। बॉर्डर पर स्टेट टैक्स विभाग की सचल दल टीम ने वाहन को रोककर उसमें लदे माल और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान माल का बिल उपलब्ध मिला, लेकिन ई-वे बिल नहीं होने पर दस्तावेजों में कमी पाई गई। इसके बाद टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक लिया।
अर्पित ट्रेडर्स का बताया गया माल
सचल दल प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि वाहन में अर्पित ट्रेडर्स का माल लदा हुआ था। दस्तावेजों की जांच में ई-वे बिल नहीं मिलने पर वाहन को माल समेत पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार टैक्स जमा होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में सचल दल प्रभारी अभय सिंह, स्टेट टैक्स ऑफिसर जितेंद्र कुमार, दीवान नरेश कुमार और अनूप कुमार शामिल रहे।
वाहन चालक का नाम सतेंद्र राठौर बताया गया है, जबकि माल के संबंध में लालू प्रसाद ने जानकारी उपलब्ध कराई।
Leave a Reply