एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम बीगोर में निर्माणाधीन मकान में खड़े एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। ऑटो से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा होने से टला
गनीमत रही कि जिस स्थान पर ऑटो खड़ा था, उसके आसपास उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से ऑटो को काफी नुकसान होने की आशंका है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑटो में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
Leave a Reply