
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बंथल गांव के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने बंथल गांव की नहर में एक शव बहता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
शव की पहचान महेश चंद्र (40) पुत्र जोधन सिंह, निवासी गांव सिरसारी, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के रूप में हुई। बताया गया कि महेश चंद्र 21 जुलाई को कासगंज जनपद स्थित नदरई पुल से लगभग 11 बजे नहर में गिरकर लापता हो गए थे। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी।
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply