नगला गंजी में फायरिंग का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप, हाथ में तमंचा लिए नजर आया युवक; पुलिस पहचान और घटनास्थल की जांच में जुटी

एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के नगला गंजी गांव में फायरिंग का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में फायरिंग करता दिखाई दे रहा युवक कौन है और यह वीडियो कब तथा कहां बनाया गया था। साथ ही घटनास्थल की भी पुष्टि की जा रही है।

थाना नयागांव के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नगला गंजी बॉर्डर का गांव है। वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल मामले में थाने पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग की घटना की वास्तविक स्थिति और युवक की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।