एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को सकीट-घिलौआ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार (21) पुत्र नेकसे लाल निवासी अकबर नगर पलिया, थाना गंजडुंडवारा, जनपद कासगंज तथा अमित (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला ठकुरी, थाना सुन्नागढ़ी, जनपद कासगंज (हाल निवासी मोहल्ला भीकन, कादरगंज रोड, गंजडुंडवारा) के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP82 AM 1283, काला रंग) बरामद की गई, जो चोरी की बताई गई है।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 364/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार एवं उपनिरीक्षक अंकुश राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Leave a Reply