
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर कॉलोनी में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 2 हजार 800 रुपये नकद, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, छह मोबाइल फोन तथा ताश की तीन नई गड्डियां बरामद कीं। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- कमल पुत्र गंगा सिंह निवासी श्यामनगर, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- रामनरेश पुत्र प्रमोद निवासी जीआईसी कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- राजेश पुत्र कुन्दनलाल निवासी सिंधी कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- राकेश पुत्र शैतान सिंह निवासी विजय नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- वैभव उर्फ मोन्टी पुत्र अरविन्द निवासी पुरानी बस्ती कटरा मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- विकेश पुत्र प्रेम मुरारी निवासी रैवाड़ी मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- मानपाल पुत्र हेतराम निवासी श्यामनगर, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- संजीव पुत्र वेदराम निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- कुंवरपाल पुत्र बाबूराम निवासी काली मंदिर वाली गली, अंधी मोड़, शांतिनगर, एटा।
- मोहित पुत्र रहीशपाल निवासी रैवाड़ी मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- शैलेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी सिंधी कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, एटा।
बरामदगी
- ₹1,02,800 नकद
- छह मोबाइल फोन
- ताश के पत्ते
- ताश की तीन नई गड्डियां
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल टिंकू, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल सिचांत शामिल रहे।
Leave a Reply