प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मानपुर निवासी नेमसिंह पुत्र बदन सिंह के साथ 4 व्यक्तियों द्वारा ईंटों से मारपीट करने का आरोप लगा है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों के नाम –
अनुज उर्फ फसी पुत्र प्रताप सिंह,संजीव पुत्र लक्ष्मी, अवधेश पुत्र दिगम्बर सिंह सभी निवासी ग्राम मानपुर बताए गए हैं। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति अज्ञात है।
बताया जा रहा है कि इस हमले में नेमसिंह घायल हो गए हैं और वर्तमान में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं।
परिजनों / शिकायतकर्ता के अनुसार, पहले चौकी पर सूचना दी गई थी, जहां से उन्हें थाना कोतवाली देहात जाने के लिए कहा गया। थाना कोतवाली देहात में उनकी तरफ से लिखित आवेदन / तहरीर ले ली गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई है।घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस से संपर्क कर उनका पक्ष लेने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave a Reply