एटा। जनपद की नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने मंगलवार देर रात जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पदभार संभाला।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से जनपद की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए प्रशासनिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।