एटा। कस्बा राजा का रामपुर स्थित राम प्रताप मोटर्स एजेंसी पर रविवार को बजाज पल्सर 125 के नए मॉडल की लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने फीता काटकर और केक काटकर मोटरसाइकिल के नए मॉडल का शुभारंभ किया। इस दौरान एजेंसी संचालकों और मौजूद लोगों में उत्साह नजर आया।

राम प्रताप मोटर्स के संचालक आयुष गुप्ता ने बताया कि बजाज कंपनी की ओर से पल्सर 125 का नया मॉडल नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसी के चलते एजेंसी पर ग्राहकों और नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने नए मॉडल की लॉन्चिंग पर एजेंसी संचालक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वाहन कंपनियां समय के साथ अपने उत्पादों में नई तकनीक और सुविधाएं शामिल कर रही हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए मॉडल की बाइक को देखा और उसके फीचर्स की जानकारी ली। केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। लोगों ने नए मॉडल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान एजेंसी परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही।

इस मौके पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर, दिलीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नंद कुमार, नदीम, सत्यव्रत मिश्रा, आशुतोष तिवारी सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में एजेंसी संचालक आयुष गुप्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।