हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

एटा। थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर सीएनजी से भरे ट्रक की एक कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीएनजी से भरा ट्रक होने के कारण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने घायल ट्रक चालक को एंबुलेंस की मदद से एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए किसी संभावित खतरे को टालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई, जिससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो सके।