एटा। थाना जैथरा पुलिस ने घंटा चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आठ घंटे-घंटियां भी बरामद की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बुधवार को आकाश पुत्र गुड्डू, निवासी शास्त्रीनगर, कस्बा एवं थाना जैथरा, जनपद एटा (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना जैथरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 267/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए आठ घंटे-घंटियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह, सत्यम तथा अंकित चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Leave a Reply