
परिवार के विवाद को बताया जा रहा कारण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एटा। जनपद एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के सरौठ पछाया गांव में बुधवार को करीब 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
थाना जसरथ पुर के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया,ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां करीब 14 वर्ष पहले सराय अगहत निवासी बृजवीर सिंह के साथ विवाह के बाद रह रही थीं। बाद में वह राहुल बाबा के साथ रहने लगीं। राहुल बाबा मृतक के जैविक पिता नहीं थे। मृतक के जैविक पिता बृजवीर सिंह बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल बाबा के एक अन्य महिला से संबंध को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह के चलते युवक तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य है।
Leave a Reply