सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एटा और कासगंज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज एटा-कासगंज के अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर अधिकारियों ने कांवड़ रूट का संयुक्त रूप से भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे रूट पर बैरिकेडिंग, CCTV कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कांवड़ियों के विश्राम स्थल, भोजन भंडारों की व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गई।सुरक्षा के पुख्ता इंतजामअधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान 24×7 पुलिस पिकेट ड्यूटी और लगातार मोबाइल गश्त करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर प्रमुख स्थानों पर सूचना पट्ट और साइन बोर्ड लगाने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय मोड पर रहने को कहा गया है।सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजरनिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया सेल को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एटा और कासगंज पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया।अंत में अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, क्योंकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कांवड़ यात्रा से पहले एटा-कासगंज बॉर्डर पर अलर्ट, अधिकारियों ने किया कांवड़ रूट का संयुक्त निरीक्षण
Share
Leave a Reply