
जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने आ रहे थे बाइक सवार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के समीप बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी ।हादसे में 5 वर्ष के मासूम सहित दो की मौत हुई है वही एक व्यक्ति घायल हुआ है।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ने सड़क पर घायल पड़े बाइक सवारों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने 5 वर्ष के मासूम सहित दो को मृत घोषित कर दिया वही एक व्यक्ति घायल का उपचार शुरू किया है ।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू की है।घटना शुक्रवार देर रात्रि 11:30 की है जब बाइक सवार एटा की ओर आ रहे थे तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार एटा में आयोजित जन्म अष्टमी कार्यक्रम देखने आ रहे थे तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी बाइक सवार दो की मौत हुई है।इस हादसे में श्याम सुंदर पुत्र राजेंद्र निवासी देतेई थाना मिरहची ,5 वर्ष के अर्जुन पुत्र पवन निवासी गंगानगर कोतवाली देहात की मौत हुई है,एक व्यक्ति गोविंद घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है।पुलिस मामले की जांच के जुटी हुई है।
घायल गोविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 11:30 बजे एटा आ रहे थे तभी रोडवेज बस ने कट मार दिया बाइक घुस गई एक बाइक पर हम पांच लोग थे दो लोगों की मौत हुई है महिंद्रा एजेंसी के पास हादसा हुआ है।
मृतक के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि ये एटा कृष्ण भगवान की जन्मअष्टमी देखने जा रहे थे तभी हनुमान गढ़ी के पास रोडवेज ने टक्कर मार दी मेरे भाई की मौत हुई है एक बच्चा था उसकी मौत हुई है भाई के दोस्त का इलाज चल रहा है

Leave a Reply