
एटा। जनपद मुख्यालय के अतिव्यस्त हाथी गेट बाजार में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 80 वर्ष पुरानी तीन मंजिला जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। कुछ ही पलों में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि समय रहते दुकानदार और आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान इमारत का कुछ हिस्सा टूटकर गिरा, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से दूर कर दिया। कुछ देर बाद पूरी तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। यदि यह हादसा बाजार के व्यस्त समय में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा को देखते हुए मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया है। साथ ही इमारत के बचे हुए जर्जर हिस्से को भी सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो।
दुकानदार सचिन वार्ष्णेय ने बताया कि सुबह से ही इमारत में दरारें और मलबा गिरने लगा था। इसे देखते हुए दुकानदार सतर्क हो गए और किसी भी व्यक्ति को इमारत के पास नहीं जाने दिया। कुछ समय बाद पूरी इमारत ढह गई। उन्होंने बताया

Leave a Reply